Muzaffarnagar News: भैंसा बुग्गी से गिरकर महिला घायल
मुजफ्फर नगर, अगस्त 25 -- Muzaffarnagar News: गांव बसायच रोड पर भैंसा बुग्गी से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। कस्बे के मोहल्ला करीमुल्ला पट्टी की रहने वाली सुशीला पत्नी राकेश सोमवार को पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थीं। दोपहर बाद जब वह भैंसा बुग्गी पर चारा लादकर वापस घर लौट रही थीं, तभी बसायच रोड पर अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बुग्गी से नीचे गिर गईं। सड़क पर गिरने के कारण सुशीला को काफी चोटें आई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों और राहगीरों ने घायल महिला को तुरंत पास के एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। फिलहाल महिला का उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.