मुजफ्फर नगर, जुलाई 3 -- Muzaffarnagar News: खतौली। गुरुवार की शाम को महिला और उसकी लड़की ने कार सवार युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए भूड पुलिस चौकी पर हंगामा किया। महिला ने एक पुलिसकर्मी पर बाइक सवार बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया। घंटो चले हंगामे के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। गांव शेखपुरा निवासी शाहनजर अपनी मां और बहन को बाइक से लेकर घर से निकला।जानसठ रोड पुल के नीचे पहुंचा तो आगे चल रही कार में बाइक की साइड लग गई जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया। कार चालक ने बाइक सवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। बाइक सवार महिला और उसकी लड़की ने विरोध किया तो उनके साथ भी अभद्रता की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस वाले ने भी बाइक सवार के साथ मारपीट की। पुलिस कर्मी कार व बाइक चालक को लेकर भूड पुलिस चौकी पर पहुचे। चौकी ...