मुजफ्फर नगर, जुलाई 10 -- Muzaffarnagar News: मोरना गांव भुवापुर में तेज बारिश के बीच जंगल का पानी गांव की ओर चला आया, जिससे भूमि का कटान हुआ है। इसके चलते एक मकान गिर गया।मोरना ब्लॉक क्षेत्र के गांव बुआपुर के ग्राम प्रधान प्रीतम सिंह ने जानकारी देकर बताया कि गुरुवार को हो रही तेज बारिश के कारण अनेक घरों में दरार आ गई है। गांव निवासी कल्याण सिंह पुत्र मेहर सिंह चौहान का मकान मकान गिर गया है। अचानक मकान में हुई आवाज से कल्याण सिंह व उसकी पत्नी गजोदेवी बाहर निकल आए, जिसके बाद मकान गिर गया। घर का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: बारिश में दर्जनभर मकान गिरे, मवेशी घायल, लाखों का नुकसान गांव के ही रोहितास व धर्मपाल चौकीदार की भूमि का कटान भी हुआ है। ग्राम प्रधान ने बताया कि जंगल का पानी बस्ती की ओर तेजी से आया, जिससे भ...