Muzaffarnagar News: भुम्मा सहकारी समिति में सब्सिडी में हेराफेरी का आरोप
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। भुम्मा सहकारी समिति के सचिव एवं कर्मचारियों पर किसानों की सब्सिडी में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए भाकियू (अराजनैतिक) ने समिति परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। बुधवार को ब्लॉक अध्यक्ष विवेक भाटी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचे और समिति का घेराव कर नारेबाजी की। किसान नेताओं का आरोप है कि समिति में किसानों के लाभांश व सब्सिडी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कर हक की धनराशि डकार ली गई है। विवेक भाटी ने चेतावनी दी कि जब तक निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती और किसानों की पाई-पाई वापस नहीं मिलती, तब तक आंदोलन और रात का धरना जारी रहेगा। किसानों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच की मांग की है। धरने में मुख्य रूप से ओमपाल सिंह, अमित कुमार, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.