मुजफ्फर नगर, सितम्बर 25 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। मीनाक्षी चौक स्थित जैन इंटर कॉलेज सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत 2047 विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। नोडल अधिकारी राधे वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय द्वारा शीर्ष 10 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए, जिनमें से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अब जनपद स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य डॉ. वशिष्ठ भारद्वाज ने प्रतिभागियों को जिला स्तर के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस दौरान प्रवीण कुमार जैन, अजय अग्रवाल और विजय शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Kannauj News: सपनों के भारत की तस्वीर युवाओं ने भाषण में उकेरी यह भी पढ़ें- Kanpur News: ...