मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में कृष्णापुरी और प्रेमपुरी क्षेत्रों में योग के प्रति जन-जागरण के लिए एक प्रभात फेरी का आयोजन किया। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र प्रमुख राकेश गोयल द्वारा ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र के साथ हुआ। प्रभात फेरी के दौरान साधकों ने करो योग रहो निरोग और योगम शरणम् गच्छामि जैसे गगनभेदी नारे लगाकर स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य और राकेश गोयल ने कहा कि दूषितखान-पान और पर्यावरण के इस दौर में असाध्य रोगों से बचने के लिए योग ही एकमात्र प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर ग्रीन लैण्ड स्कूल के बच्चों समेत राजीव रघुवंशी, रामपाल शर्मा, नीरज बंसल और गीता ठाकुर सहित...