मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर भारतीय योग संस्थान द्वारा 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चौ. छोटू राम इंटर कॉलेज में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में साधकों ने विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने योग को निरोग जीवन और निष्काम कर्म का आधार बताया।वहीं, एसडी मार्केट स्थित योग कक्षा में जिला प्रधान सुभाष चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में योग दिवस मनाया गया, जहां वक्ताओं ने नियमित योगाभ्यास पर जोर दिया। इसी क्रम में जीसी पब्लिक स्कूल में नई योग कक्षा का शुभारंभ हुआ तथा बालिका इंटर कॉलेज (पिनना) में योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य के मार्गदर्शन में योग साधना एवं जन जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई।इन यह भी पढ़ें- Purnia News: ठाकुरबाड़ी केन्द्र पर मनाया गया योग...