मुजफ्फर नगर, अगस्त 20 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल बुधवार को गांव गढ़मलपुर सागड़ी में नवनिर्मित पुस्तकालय का उदघाटन करने पहुंचे। कार्यक्रम के बाद लौटते समय वह भाजपा नेता ब्रजपाल सहरावत के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। यहां पूर्व भाजपा विधायक उमेश मलिक समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और पटका पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों के दम पर प्रदेश में पार्टी को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आगामी चुनाव में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भाजपा नेता ब्रजपाल सहरावत ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष का क्षेत्र में आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: गढ़मलपुर सागड़ी में ड...