Muzaffarnagar News: भाजपा नेता के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 31 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बचन सिंह कॉलोनी में चोरों ने भाजपा नेता के मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये की नकदी, लाखों के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया। भाजपा नेता अपने परिवार के साथ दूसरे मकान में सोया हुआ था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस को मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे हेलमेट लगाए दो बाइक सवार दिखे है। पुलिस बाइक सवारों की तलाश में जुटी हुई है।मोहल्ला बचन सिंह कॉलोनी निवासी भाजपा नेता ऋषभ देव शर्मा अपने परिवार के साथ मकान में सोने गए थे। उन्होंने पड़ोस में अपने दूसरे मकान पर ताला लगा रखा था। रात्रि में लगभग डेढ़ बजे बाइक सवार दो बदमाश मकान के बाहर पहुंचे। बदमाशों ने मकान के बाहर लगा ताला तोड़ दिया। उसके बाद मकान के कमरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.