मुजफ्फर नगर, जुलाई 8 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के पहली बार मुजफ्फरनगर आगमन पर मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिजॉर्ट में जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जिलेभर से भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अभिनंदन समारोह में भाजपाइयों ने फूलमालाओं, बुके, पार्टी का पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर नवागत क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में उप्र में तीसरी बार जनता जर्नादन के आशीर्वाद से भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी。 यह भी पढ़ें- जिले की सातों सीटों पर कमल खिलाने के लिए बूथ तक पहुंचेगी भाजपा:...