Muzaffarnagar News: भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष का युवा पंजाबी संगठन ने किया स्वागत
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर विजय वर्मा का युवा पंजाबी संगठन द्वारा भव्य स्वागत किया। गांधी कॉलोनी स्थित श्री वैष्णो देवी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें माला व पटका पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर विजय वर्मा ने मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे तथा कार्यकर्ताओं के सम्मान व ओबीसी मोर्चा को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में अनिल अरोड़ा, कुलदीप कपिश, रितेश नागपाल, नवनीत चड्ढा, प्रशांत मक्कड़ आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.