मुजफ्फर नगर, नवम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ का सदस्य मनोनीत होने पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव स्वरूप का स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने बुके भेंट कर और पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मिठाई बांटकर खुशी जताई। गौरव स्वरूप ने कहा कि वह हमेशा व्यापारियों के हितों की आवाज सरकार तक पहुंचाते रहे हैं और आगे भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ही व्यापारियों के हित सुरक्षित हैं। स्वागत करने वालों में सरदार बलविंदर सिंह, राकेश त्यागी, पवन वर्मा, मनोज वर्मा, कुलदीप मित्तल, प्रदीप मित्तल और संदीप मित्तल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...