मुजफ्फर नगर, जुलाई 29 -- Muzaffarnagar News: खतौली। गंग नहर खलासी मार्ग की जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर यूनियन में सांसद और विधायक के अलावा डीएम को शिकायत पत्र दिया है। साथ ही उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन एनसीआर के महामंत्री सचिन चौधरी और रायपुर नगली के ग्राम प्रधान आशु चौधरी ने सांसद हरेंद्र मलिक, विधायक मदन भैया के अलावा डीएम उमेश मिश्रा को शिकायती पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने बताया कि गंग नहर खलासी मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है। कई जगह से सड़कें टूटी हुई है और मिट्टी का कटान हो रहा है, जो कभी भी बड़े हादसे का रूप ले सकता है। बताया कि खलासी मार्ग से गांव के हजारों लोग और स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे भी इसी मार्ग से निकलते हैं जो कभी भी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि...