मुजफ्फर नगर, जुलाई 30 -- Muzaffarnagar News: भारतीय किसान यूनियन के युवा ब्लॉक अध्यक्ष खालिद गुर्जर ने बताया कि पिछले काफी समय से जिला अध्यक्ष की फर्जी नेम प्लेट लगाकर गलत कार्यों में एक वर्ना गाड़ी की सूचना पिछले काफी समय से मिल रही थी। बुधवार को जब दिल्ली से वापस लौटते समय कार्यकर्ताओं को तालडा मोड पर छोड़ रहे थे तो तभी यूनियन के जिला अध्यक्ष की फर्जी नेम प्लेट लगी दिल्ली नंबर वर्ना गाड़ी उन्हें दिखाई दी तो उन्होंने गाड़ी के पास पहुंचकर उसकी वीडियो बनानी शुरू की। इसी दौरान गाड़ी चला रहे युवक जानसठ निवासी समीर ने नेम प्लेट तोड़ दी जिसका वीडियो कार्यकर्ताओं ने बना लिया है जिसको लेकर हंगामा हुआ बाद में ब्लॉक अध्यक्ष खालिद गुर्जर ने जिला अध्यक्ष नवीन राठी को मामले से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और पथराव ...