मुजफ्फर नगर, सितम्बर 13 -- Muzaffarnagar News: मोरना। रहकड़ा निवासी भाकियू युवा ब्लॉक अध्यक्ष राजा देशवाल ने बताया कि शनिवार को वह बाइक से भोपा से अपने घर लौट रहे थे। गंगनहर पुल पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। मामले की जानकारी मिलने पर ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक भाकियू कार्यकर्ता थाने पहुंचे और नाराजगी जताई। निरीक्षक अपराध नरेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।इस दौरान धर्मेंद्र कुमार, शिव कुमार, रियाज अली, जुनैद, शेखर कुमार, अजय कादीपुर, राहुल त्यागी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kashipur News: जसपुर में अभद्रता पर भड़के प्रधान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...