मुजफ्फर नगर, जुलाई 7 -- Muzaffarnagar News: जौला से शराब के ठेके को हटवाने का मुद्दा लेकर ग्रामीण भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत के दरबार में पहुंच गए हैं। भाकियू अध्यक्ष ने ग्रामीणों को इसके लिए आश्वस्त भी किया है। सोमवार को जौला के ग्रामीण भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकेत के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि गांव जौला में शराब का ठेका ऐसे स्थान पर खोला गया है, जहां ठेके के पास ही दो शिक्षण संस्थान है। शराब के ठेके से छात्रों पर बुरा असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए शराब का ठेका हटवाने की मांग की। जिसके लिए भाकियू सुप्रीमो ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है। इस दौरान जौला के प्रधान हाजी जमशेद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अब्दुल जब्बार, बाबा मुन्ना प्रधान, ताहिर ठेकेदार, ठा. ठाठ सिंह, बाबा मोमिन, एडवोकेट गुलरेज, वसीम...