Muzaffarnagar News: भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
मुजफ्फर नगर, अगस्त 20 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी स्थित वैष्णो देवी मंदिर परिसर में शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व 51 महिलाओं ने सिर पर गंगाजल कलश रखकर और कथा व्यास को रथ पर आसीन कर मंदिर की परिक्रमा की। बैंडबाजे की धुन, सावन की फुहारों और नृत्य के बीच यात्रा कथा स्थल पर पहुंची।कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि पूर्व जन्म के पुण्य उदित होने पर ही ऐसे शुभ अवसर प्राप्त होते हैं। कथा वाचक ने गोकर्ण और धुंधकारी का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि पथभ्रष्ट होने पर धुंधकारी को प्रेत योनि मिली, जिसे गोकर्ण ने भागवत कथा के माध्यम से मुक्ति दिलाई। इस दौरान प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। मुख्य यजमान के रूप में हरिमोहन गर्ग और राधेश्याम सैनी ने सपत्नीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.