मुजफ्फर नगर, सितम्बर 5 -- Muzaffarnagar News: भोपा तीर्थनगरी शुकतीर्थ की परमधाम कॉलोनी में शुक्रवार को बारिश के बाद पानी का तेज बहाव एक परिवार के लिए मुसीबत बन गया। खोले(रेत का टीला) के किनारे बने मकान में पानी की धार से अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि मलबा कमरों तक नहीं पहुंचा और परिवार के सदस्य सुरक्षित बच गए। यह भी पढ़ें- Chandauli News: बारिश से कई इलाकों में जलभराव, नहीं हो सका कोई इंतजामपरिवार का विवरण परमधाम कालोनी में दिनेश शर्मा के मकान में बिजनौर निवासी अमित और उपेंद्र अपने परिवारों के साथ किराये पर रहते हैं। अमित के साथ पत्नी अर्चना और डेढ़ वर्षीय बेटा दक्ष तथा उपेंद्र के साथ पत्नी पूजा और बेटा कृष्णा रहते हैं। सुबह बारिश के बाद खोले में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया। पानी की चपेट में आकर मकान की दीवार भरभराकर गिर पड़ी...