मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarnagar News: जानसठ । कस्बे की प्राचीन रामलीला का उद्घाटन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेन्द्र भड़ाना ने फीता काटकर किया। उसके बाद नारद मोह की लीला का सुन्दर मंचन किया गया। शनिवार को कस्बे के मोहल्ला मिश्रान की प्राचीन रामलीला का उद्घाटन प्रवेंद्र भडाना ने फीता काटकर किया। इस दौरान प्रवेंद्र भडाना ने कहा कि भगवान श्रीराम क़े जीवन चरित्र से सभी व्यक्तियों को सीखना चाहिए। प्राचीन रामलीला के आजीवन संरक्षक जयप्रकाश काम्बोज ने बताया कि अपने परिवार और बच्चों को भी श्री राम के चरित्र से प्रेरणा लेना सिखाएं। अध्यक्ष निशांत कांबोज ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का 126वा वर्ष धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Shamli News: नारद मोह की लीला का मनोहारी मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक प्राचीन रामलीला परिवार क़े कलाकार अ...