मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीवृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेंद्र उपाध्याय महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी और गोवर्धन पूजा का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं प्रेम, निश्छलता और सामाजिक संदेशों से परिपूर्ण हैं। गोवर्धन पूजा के माध्यम से श्रीकृष्ण ने प्रकृति, पर्यावरण और गौवंश के संरक्षण तथा कृतज्ञता का संदेश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से सत्य, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कथा के दौरान भजनों और जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...