Muzaffarnagar News: भगवान जगन्नाथ की निकाली भव्य शोभा यात्रा
मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। क्षेत्र के ग्राम टंढेडा में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कई वर्षों से ग्राम में भगवान जगन्नाथ जी की शोभायात्रा निकाली जा रही है, उसी क्रम में परंपरागत रूप से शोभायात्रा आयोजकों ने इस वर्ष भी शोभायात्रा निकाली। श्रद्धालु भावपूर्वक भगवान जगन्नाथ जी के रथ को नंगे पांव खींच रहे थे और हरे कृष्णा हरे राम भजन के साथ नृत्य करते हुए भाव विभोर हो रहे थे। शोभा यात्रा मार्ग में कई जगह भगवान की आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर बतौर अतिथि उपस्थित बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सनातन धर्म प्रेमियों को विशेष अनुभूति होती है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: भक्तिमय माहौल में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, लीड महासचिव एवं श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.