मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- Muzaffarnagar News: श्री सिद्धि विनायक श्री गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा श्री गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत भगवान श्री गणपति महाराज का महायज्ञ एवं पूर्णाहूति के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया है। मंगलवार को सुबह 7 बजे भगवान गणपति विसर्जन के लिए हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे। सोमवार को नई मंडी बडी धर्मशाला में समिति के पदाधिकारियों और मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से महायज्ञ एवं पूर्णाहूति आयोजित की गई। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यमंत्री कपिल देवअग्रवाल ने कन्याओं को भोजन कराया। रविवार देर रात कार्यक्रम के तहत एसडी पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: बड़ी धर्मशाला में कसार, दूर्वा और पंचामृत से गणपति महाराज को लगाया भोग ...