मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू के निर्देशन में बरला इंटर कॉलेज में परिषदीय विद्यालयों की विकासखंड स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन और मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार द्वारा फीता काटकर किया। प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में नकुल और बालिका वर्ग में माही प्रथम रहे। जूनियर स्तर पर 100 मीटर दौड़ में रोकी तथा 200 मीटर में विशाल ने बाजी मारी। वहीं कबड्डी में चमरावाला की टीम विजेता बनी। वॉलीबॉल (बालिका वर्ग) में तुगलकपुर और योगा में घुमावती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में संजीव कुमार, निर्वेश कुमार, उषा चौहान, रूपक राणा, अंकित (एआरपी) और महताब आलम सहित कई शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे...