मुजफ्फर नगर, सितम्बर 5 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। बामनहेड़ी स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान आध्यात्मिक एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सेवाकेंद्र इंचार्ज ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी जयंती दीदी ने श्रीकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका चरित्र हमें पवित्रता, प्रेम और श्रेष्ठ कर्मों की प्रेरणा देता है। उन्होंने राजयोग के अभ्यास से मन को शक्तिशाली बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की सुंदर झांकी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान ब्रह्माकुमारी सरला, शालिनी, गीता, अंजू और मंजू सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hathras News: उल्लास के साथ मनाया ब्रह्माक...