मुजफ्फर नगर, अगस्त 19 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जनपद में नियुक्त महिला उपनिरीक्षक आकृति सिंह, महिला मुख्य आरक्षी कुसुम कश्यप एवं महिला आरक्षी नीलू को विभिन्न पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने पर पुलिस कार्यालय में सम्मानित किया।जनपद मुरादाबाद में आयोजित वार्षिक पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता-2026 में महिला मुख्य आरक्षी कुसुम कश्यप द्वारा प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उनके द्वारा टीम चैंपियनशिप में प्रथम स्थान, महिला एकल में तृतीय स्थान, महिला एकल 35 वर्ग में प्रथम स्थान तथा महिला डबल्स 35 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में जनपद हापुड़ में आयोजित 43वीं अंतरजनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में महिला मुख्य आरक्षी कुसुम क...