मुजफ्फर नगर, नवम्बर 1 -- Muzaffarnagar News: खतौली कोतवाली क्षेत्र के तिलक नगर निवासी राजबीर सिंह ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी माता बैंक जाने के लिए घर से निकली थी। बैंक से काम करने के बाद वापस घर लौटते समय पीछे से तेज गति से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने महिला की गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया। बताया कि हादसे मे महिला के पैर की हड्डी टूटी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में बाइक सवार के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...