Muzaffarnagar News: बेटे और बहू ने नेत्रहीन पिता को घर से निकाला, भीख मांगने को मजबूर
मुजफ्फर नगर, जुलाई 6 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर बुढ़ापे का सहारा बनने वाली औलाद ही जब माता-पिता को ठुकरा दे तो जिंदगी बोझ बन जाती है। ऐसा ही एक मार्मिक मामला मीरापुर में सामने आया, जहां एक नेत्रहीन वृद्ध ने अपने बेटे और बहू पर उसे उसके ही घर से निकालने का आरोप लगाया। अब वृद्ध भीख मांगकर जीवनयापन करने को मजबूर है और न्याय की आस में थाने की चौखट पर पहुंचा।मोहल्ला कोटला दरबार निवासी नेत्रहीन युनुस रविवार को हाथ में लाठी और कुछ बच्चों के सहारे मीरापुर थाने पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा को बताया कि वह नेत्रहीन होने के कारण कोई काम नहीं कर सकते। उम्र और बीमारी ने पहले ही उन्हें लाचार बना दिया है। ऐसे समय में बेटे नसीमुद्दीन और पुत्रवधू इसरत ने उन्हें घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया। युनुस का आरोप है कि उसकी पत्नी इमरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.