मुजफ्फर नगर, जुलाई 26 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे के सैनी बाजार के दुकानों और मकानों में आई दरारों का कारण जानने के लिए तीनों ने तीसरे दिन भी गड्ढे खोदकर जांच की। टीमों द्वारा सात अन्य स्थानों को भी चिन्हित किया गया है। कस्बे के सैनी बाजार में 17 मकानों ओर दुकानों में दरार आने से भवन स्वामी सहमे हुए हैं। उनके हंगामे के बाद एसडीएम ने जल निगम व नगर पंचायत की दो टीमें गठित कर दरार आने का कारण पता लगाने के निर्देश दिए थे। जिस पर टीमें जगह-जगह गड्ढे खोदकर जांच कर रही हैं। टीमों ने शनिवार को तीसरे दिन भी दो स्थानों पर गड्ढे खोदकर पानी लिकीज होने की जांच की। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में 17 दुकानों-मकानों में आई दरारों की जांच शुरू इसके अलावा सात स्थानों को चिन्हित किया गया। जहां टीमों द्वारा रविवार को खुदाई कर जांच की जाए...