Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में मकानों-दुकानों में आई दरारों की जांच चौथे दिन भी जारी
मुजफ्फर नगर, जुलाई 27 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे के सैनी बाजार में 17 दुकानों और मकानों में आई दरारों के मामले में प्रशासन की जांच चौथे दिन भी जारी रही। रविवार को एसडीएम के निर्देश पर गठित जल निगम और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने प्रभावित क्षेत्र में गड्ढे खोदकर पाइपलाइन की जांच की। जांच के दौरान कई स्थानों पर नई पाइपलाइन में खामियां सामने आईं। पीड़ितों की ओर से आवाज उठा रहे कश्यप समाज के खाप चौधरी डॉ. सोनू कश्यप ने आरोप लगाया कि जल निगम द्वारा बिछाई गई नई पाइपलाइन में गंभीर लापरवाही बरती गई है। उनका कहना है कि उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने के लिए कई जगह पाइप में छेद कर उन्हें बिना बंद किए छोड़ दिया गया है, जबकि अनेक स्थानों पर पाइपलाइन से पानी का रिसाव भी मिला है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में मकानों-दुकानों में दरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.