मुजफ्फर नगर, जुलाई 28 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने सोमवार को बुढ़ाना क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सहायता तथा पुलिस ड्यूटी प्वाइंटों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा कांवड़ यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कांवड़ यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए,...