मुजफ्फर नगर, जुलाई 24 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना कस्बे के सैनी बाजार में 17 दुकानों और मकानों में दरारें आने से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। भवनों में लगातार बढ़ती दरारों को देखते हुए दुकान व मकान स्वामियों ने किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताई है। पीड़ितों ने मुख्यमंत्री पोर्टल और डीएम को शिकायत भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।कश्यप समाज के खाप चौधरी डॉ. सोनू कश्यप और वार्ड सभासद अजय संगल मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित भवनों का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी ली और तत्काल मामले से एसडीएम को अवगत कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने नायब तहसीलदार अमन कुमार को मौके पर भेजकर जांच कराई। जांच के दौरान नायब तहसीलदार ने नगर पंचायत कर्मियों को सड़क की खुदाई कराकर दरारों के कार...