Muzaffarnagar News: बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए नवपथ कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फर नगर, अगस्त 22 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ कॉमर्स के सभागार में बीकॉम के नए आंगन्तुक छात्र-छात्राओं के लिए नवपथ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. सचिन गोयल, वाणिज्य संकाय विभागाध्यक्ष डा. रवि अग्रवाल और अन्य शिक्षकों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। प्राचार्य डॉ. सचिन गोयल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक गतिविधियों को जानने का अवसर मिलता है। विभागाध्यक्ष डा. रवि अग्रवाल ने एनईपी (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) के तहत आने वाले विषयों की जानकारी दी, जबकि डॉ. मानसी अरोरा ने पाठ्यक्रम उपरांत करियर के विकल्पों पर मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में डा. नवेद अख्तर (एनसीसी लेफ्टिनेंट) ने विद्यार्थियों को एनसीसी के माध्यम से व्यक्तित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.