मुजफ्फर नगर, सितम्बर 25 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशों और सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के खालापार स्थित एमके हॉस्पिटल में छापेमारी के लिए भेजा। डिप्टी सीएमओ डॉ. महक सिंह के नेतृत्व ने वहां बिना मानकों के संचालित मिली एक्स-रे सेंटर और स्किन प्रोसीजर रूम को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की जांच में अस्पताल के भीतर संचालित एक्स-रे सेंटर बिना किसी वैध एवं आवश्यक पंजीकरण के चलता पाया गया। मौके पर उपलब्ध अभिलेखों और नियमों के उल्लंघन को देखते हुए टीम ने बिना देरी किए एक्स-रे सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इसके बाद टीम ने परिसर में बने स्किन प्रोसीजर रूम का निरीक्षण किया, जहाँ एक महिला चिकित्सक द्वारा त्वचा संबंधी चिकित्सा प्रक्रियाएँ की जा रही थीं। हालांकि पड़ताल करने पर संबंधित चिकित्सक का कोई...