Muzaffarnagar News: बिना बस्ते स्कूल पहुंचे बच्चे, किचन गार्डन और कंपोस्ट खाद बनाना सीखा
मुजफ्फर नगर, अगस्त 30 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर । बेसिक स्कूलों में शनिवार को दूसरे नो बैग डे का आयोजन किया। जिले के 951 विद्यालयों में बच्चों को नियमित कक्षा शिक्षण के बजाय गतिविधि आधारित शिक्षा से जोड़ा गया। विद्यार्थियों को किचन गार्डन निर्माण, पौधरोपण, पौधों की देखभाल, वृक्ष विकास और कंपोस्ट खाद निर्माण की जानकारी दी। शिक्षकों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और जैविक कचरे के उपयोग के बारे में भी समझाया। नगर के पीएम श्री विद्यालय कंपोजिट सरवट में नो बैग डे के अवसर पर एलवीडी (लर्निंग वैल्यू एडिशन वाया डू) के तहत विभिन्न गतिविधियां हुई। बच्चों ने गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया। शिक्षकों ने बताया कि गतिविधि आधारित शिक्षण का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान से आगे ले जाकर व्यावहारिक, रचनात्मक और जीवनोपयोगी कौशल से परिचित कराना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.