Muzaffarnagar News: बिना डिग्री-रजिस्ट्रेशन चल रहा क्लीनिक सील
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे में वीर इन्क्लेव के पास बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। मुजफ्फरनगर से डीसीएमओ डॉ. महक सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जांच के दौरान अमृत हेल्थ केयर सेंटर को बिना आवश्यक दस्तावेजों के संचालित पाया। टीम ने क्लीनिक में उपलब्ध अभिलेख और चिकित्सकीय दस्तावेजों की जांच की। जांच में क्लीनिक के संचालन के लिए जरूरी पंजीकरण और संचालक की चिकित्सकीय योग्यता संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बिना पंजीकरण और मान्यता के चिकित्सा केंद्र संचालित करने वालों को चेतावनी दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.