मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarnagar News: जानसठ पुलिस ने बिजली की एलटी लाइन के तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी के तार, तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त ईको गाड़ी बरामद की है। पूछताछ में घटना में तीन अन्य आरोपियों के शामिल होने की जानकारी भी सामने आई है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: केबल चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक और तार बरामद गिरोह का पर्दाफाश और गिरफ्तारी कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि 29 सितंबर की रात को गांव खेड़ा चौंगावा मकसूदाबाद के जंगल से अज्ञात चोरों ने एलटी विद्युत लाइन के तार काटकर चोरी कर लिए थे। पुलिस टीम ने बुधवार को खतौली-जानसठ मार्ग पर गांव बसायच और भलवा के बीच कच्चे रास्ते से पांच चोरों को गिरफ्तार कर ल...