मुजफ्फर नगर, अगस्त 4 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर बिंदल पेपर मिल परिसर में सोमवार को बिंदल समूह के संस्थापक एवं पूर्व चेयरमैन स्व. सुरेश चन्द्र बिंदल की स्मृति में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन समर्पित किए गए।वक्ताओं ने उनके परिश्रम, दूरदर्शिता और सादगीपूर्ण जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बिन्दल समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उद्योग जगत के साथ-साथ शिक्षा, धार्मिक और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। शोक सभा में आरएचके सिन्हा, तपिश भारद्वाज, राजीव कुमार सिंघल, नितिन अग्रवाल, प्रदीप कुमार नागाइच, नीरज कुमार, वीरेश कुमार, कोप्पराजु वामसी कृष्णा, विनय गर्ग, नवीन कुमार, मन...