मुजफ्फर नगर, अगस्त 19 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिले में बाल वाटिका के शिक्षकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास और अधिक प्रभावी शिक्षण तकनीकों से लैस करने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन शिक्षकों व आगनबांडियों को बाल वाटिका स्तर पर बच्चों को उनकी सीखने की क्षमता के अनुरूप गतिविधियां कराने और खेल-खेल में शिक्षा प्रदान करने का माहौल तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी गई।मंगलवर को बीएसए कार्यालय में शुरू हुई प्रशिक्षण सत्र में डीसी सुशील कुमार ने तीन दिन की रूपरेखा समझाई। इसमें 74 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षक एसआरजी विनीत कुमार, डायट प्रवक्ता एवं नोडल अधिकारी डॉ. प्रीति माथुर, रजनी बालियान, नीलिमा गुप्ता और डीसी प्रशिक्षण सुशील कुमार ने शिक्षकों को बाल वाटिका में अपना...