Muzaffarnagar News: बार संघ ने अधिकारियों का किया सम्मान
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। तहसील सभागार में अधिवक्ताओं ने मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में सिविल जज जूनियर डिविजन अमित यादव बतौर अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान नवागंतुक एसडीएम सतेंद्र सिंह, तहसीलदार भूपेंद्र सिंह और नायब तहसीलदार स्नेह तिवारी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेशपाल वर्मा ने समारोह में जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। महासचिव सुभाष राठी ने अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में अधिवक्ता अवध बिहारी लाल ने अपनी पंक्तियां सुनाकर और प्रशांत शर्मा ने गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस मौके पर पूर्व बार अध्यक्ष विनय बालियान, श्यामवीर सिंह, विकास त्यागी, फिरोज मंसूरी, अनिल कुमार, अशोक कुमार, अंकित शर्मा, आबाद क़ुरैशी, शाहनवाज अली, अलीम अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.