मुजफ्फर नगर, जुलाई 11 -- Muzaffarnagar News: चरथावल कस्बे में शुक्रवार सुबह लगातार हो रही बारिश के बीच एक आवारा सांड बारिश से बचने के लिए बाजार स्थित एक दुकान की छत पर चढ़ गया। छत पर सांड को देखकर दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई तथा मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलने पर पशु प्रेमी सन्नी चौपड़ा अपनी टीम और स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और सांड को सुरक्षित उतारने का प्रयास शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से सांड छत से नीचे गिर पड़ा, जिससे कुछ देर के लिए बाजार में हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि सांड और आसपास मौजूद किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। रेस्क्यू टीम ने सांड को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाजारों में घूम रहे आवारा पशुओं पर चिंता जताते हुए प्र...