मुजफ्फर नगर, अगस्त 7 -- Muzaffarnagar News: मोरना गुरुवार को हुई बारिश ने तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। मुख्य मार्गों पर जलभराव होने से सड़कों ने तालाब तालाब का रूप ले लिया। जबकि प्रसिद्ध हनुमंतधाम आश्रम में भी बारिश का पानी भर गया। जिससे दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से जलभराव की स्थिति बनी रहती है। गुरुवार को हुई बारिश के चलते मुख्य मार्गों पर पानी भर गया। तीर्थ के आश्रमों और मंदिरों के परिसर जलमग्न हो गए। सबसे अधिक जल भराव हनुमंतधाम आश्रम मे रहा, जहां परिसर मंदिर और कमरों में पानी भर गया। आश्रम परिसर में जलभराव के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मांपूर्णागिरी आश्रम के महंत महामंडलेश्...