मुजफ्फर नगर, सितम्बर 18 -- Muzaffarnagar News: खतौली। गुरुवार सुबह अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज आंधी के साथ हुई बारिश से जहां शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कें जलमग्न हो गईं, वहीं अलग-अलग स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था भी बाधित रही। बुढाना रोड,मीरापुर रोड, जानसठ रोड पर पेड गिरे। सड़कों पर पेड़ और उनकी डालियां गिरने के कारण कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही घंटों प्रभावित रही। बारिश और आंधी के दौरान कई स्थानों पर सड़क पर पानी भर गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पेड़ गिरने के कारण कुछ मार्गों पर बस, कार और अन्य बड़े वाहन काफी देर तक फंसे रहे। वहीं बाइक सवारों ने आसपास के गांवों और संपर्क मार्गों से निकलकर अपने गंतव्य तक पहुंचने का प्रयास किया। पेड़ गिरने की सूचना के बाद संबं...