मुजफ्फर नगर, जुलाई 2 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। रात्रि में छत पर सोई महिला बारिश आने के दौरान छत से नीचे उतरते समय नीचे गिर गई,नीचे गिरने से मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई।मीरापुर क्षेत्र गांव सिखरेड़ा निवासी महिला बालेश्वरी पत्नी सुरेश (62वर्ष) मंगलवार की रात्रि परिवार के सदस्यों के साथ अपने घर की छत पर सोई हुई थी।रात्रि में करीब 2 बजे जैसे ही अचानक बारिश शुरू हुई तो परिवार के सभी सदस्य अपने बिस्तर लेकर नीचे उतरने लगें।इस दौरान वृद्धा बालेश्वरी भी अपना बिस्तर लेकर नीचे उतर रही थी किन्तु वह नींद में होने के चलते छत से नीचे जा गिरी,और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।नीचे यह भी पढ़ें- Azamgarh News: आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत गिरने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर वहाँ पहुँचे और मृत पड़ी बालेश्वरी को उठाया। महिला की मौत से परि...