मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर-भुम्मा मार्ग पर बारिश के चलते अनियंत्रित हुई बाइक व ई रिक्शा की आमने सामने की भिड़ंत हो गई।भिड़ंत में बाइक और ई रिक्शा चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार की दोपहर भुम्मा निवासी ई रिक्शा चालक सुहैल पुत्र इकबाल अपनी ई रिक्शा लेकर मीरापुर आ रहा था।इसी दौरान मेरठ जनपद के बहसूमा थानाक्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी सोनू पुत्र सलीम अपनी बाइक से मीरापुर से अपने घर वापिस जा रहा था।इस दौरान बारिश के चलते मीरापुर-भुम्मा मार्ग पर पीर के समीप सोनू की बाइक अनियंत्रित होकर ई रिक्शा में जा घुसी और दोनों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि ई रिक्शा भी पलट गई और बाइक चालक भी सड़क पर जा गिरा और लहुलुहान हो गया।भिड़ंत में बाइक चालक सोनू व ई रिक्शा चालक सुहैल गंभीर घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पु...