मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarnagar News: शाहपुर कस्बे में दवाई लेने आए गांव सोरम निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की सोमवार की रात्रि सड़क हादसे में मौत हो गई। मुजफ्फरनगर रोड पर नगर पंचायत कार्यालय के सामने तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने वृद्ध को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर: बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, परिवार में कोहरामदवाई लेने आए वृद्ध की हादसे में मौत गांव सोरम निवासी 70 वर्षीय जयप्रकाश सोमवार को दवाई लेने के लिए शाहपुर कस्बे में आए थे। बताया कि जब वह पैदल मुजफ्फरनगर रोड पर नगर पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचे, त...