Muzaffarnagar News: बहु-बेटी सम्मेलन में महिलाओं किया जागरूक
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर थाने की मिशन शक्ति टीम द्वारा मौहल्ला कमलियान में 'बहु-बेटी सम्मेलन' आयोजित किया गया। मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक ज्योति चौधरी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उपनिरीक्षक ज्योति चौधरी ने महिलाओं से संवाद कर उत्पीड़न या समस्या होने पर तत्काल पुलिस सहायता व हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 181, 1930) का उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में सुकन्या समृद्धि, उज्ज्वला, वृद्धावस्था पेंशन और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान नशा मुक्ति अभियान के प्रति भी जागरूक करते हुए पम्फलेट बांटे गए। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: बहु-बेटी सम्मेलन में महिलाओं किया ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.