मुजफ्फर नगर, अगस्त 27 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए शहर में बहनों ने भाइयों व भाभियों के लिए रक्षासूत्र की खरीदारी की। इस बार रक्षाबंधन पर पिछले वर्ष की अपेक्षा राखियों के दामों में उछाल देखा जा रहा है।बाजारों में रक्षाबंधन पर्व को लेकर खूब बिक्री हो रही है। महंगाई का आलम यह है कि महंगाई ने जहां आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है, वहीं रक्षाबंधन पर बिकने वाली राखी भी महंगी हुई है। पिछले वर्ष की अपेक्षा राखी के दाम में भी बढ़ोत्तरी हुई है। जो राखी सबसे कम दाम पर 2 से 3 रुपये की मिल जाती थी, वह इस वर्ष 5 रुपये की मिल रही है। यह भी पढ़ें- Shamli News: रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, महंगाई के बावजूद जमकर हुई खरीदारी इसी प्रकार सभी प्रकार की राखियों पर दामों में उछाल देखा जा रहा है। ...