Muzaffarnagar News: बसायच में मामूली बात को लेकर संघर्ष, सात घायल
मुजफ्फर नगर, जुलाई 6 -- Muzaffarnagar News: जानसठ गांव बसायच में मामूली बात को लेकर सगे भाइयों के परिवारों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। महिलाओं की कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। संघर्ष में दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य को भी मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से छह गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से दो महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार, राकेश और बेगराज सगे भाई हैं और दोनों टेंट व शटरिंग का अलग-अलग कारोबार करते हैं। दोनों का मकान भी बराबर बराबर है। बताया गया कि शटरिंग की दो चाल्ली किराये पर ले जाने वाला व्यक्ति भूलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.