मुजफ्फर नगर, जुलाई 10 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार 10 जुलाई 2026 को भी सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से 12 तक सभी बोर्ड के सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालय बंद रहेंगे।जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने जारी आदेश में बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे स्कूल आने-जाने में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- मेरठ, हापुड़ समेत नौ जिलों में कल 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी, बारिश के चलते डीएम ने की घोषणा बता दें कि गुरुवार को भी लगातार बारिश के चलते जनप...