मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- Muzaffarnagar News: गांव बरला निवासी 38 वर्षीय सरवन त्यागी पुत्र जोगिंदर त्यागी की सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि सरवन त्यागी की करीब नौ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसकी पत्नी मीरा अपने दो छोटे बच्चों के साथ देहरादून में रहकर नौकरी करती थी। सरवन भी काफी समय से पत्नी और बच्चों के साथ देहरादून में रह रहा था। वह दो-तीन दिन पहले ही देहरादून से अपने गांव बरला आया था। सोमवार रात 11. 30 बजे परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वा...